पश्चिम बंगाल में विपक्षी वाममोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की जयंती आज राज्य विधानसभा के बाहर मनायी क्योंकि विधानसभाध्यक्ष ने कई पूर्व विधायकों को छुट्टी के दिन परिसर मेंं प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी।
विधानसभा में विपक्ष के नेता माकपा के सूर्यज्य कांत मिश्र ने कहा कि विधानसभाध्यक्ष बिमान बनर्जी ने केवल वर्तमान विधायकों, सांसदों और पूर्व विधानसभाध्यक्ष एच ए हलीम को बसु की जयंती मनाने के लिए सदन में प्रवेश करने की इजाजत देने के रुख को अभूतपूर्व करार दिया।
मिश्र ने कहा, विरोध में हम बसु की जयंती विधानसभा के उत्तर प्रवेशद्वार के बाहर मनाएंगे। मेरे और पूर्व विधानसभाध्यक्ष एच ए हलीम के साथ केवल कुछ सदस्य ही विधानसभाध्यक्ष परिसर में बसु के चित्र को माल्यार्पण करने के लिए प्रवेश कर पाये।
भाषा