IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार दूसरे हाकी टेस्ट में स्पेन से 1 . 2 से हारा भारत
'

दूसरे हाकी टेस्ट में स्पेन से 1 . 2 से हारा भारत

PTI

- July,11 2012 4:15 AM IST

भारतीय हाकी टीम को मौके गंवाने और अंतिम लम्हों में गोल खाने के कारण सेनटेंडर में मेजबान स्पेन के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 1 . 2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इस जीत की बदौलत दुनिया की पांचवें नंबर की टीम स्पेन ने सेनटेंडर के ला अल्बेरीसिया में नवनिर्मित स्टेडियम में हुई दो मैचों की श्रृंखला 1 . 0 से जीत ली। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को खेला गया पहला टेस्ट 3 . 3 से बराबर रहा था।

दुनिया की 10वें नंबर की भारतीय टीम ने कल हुए मुकाबले में अच्छी शुरूआत की और 28वें मिनट में ही बढ़त बना ली जब संदीप सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला।

स्पेन ने हालांकि 34वें मिनट में ही स्ट्राइकर पाउ क्यूमादा के गोल की मदद से बराबर हासिल कर ली।

मध्यांतर तक स्कोर 1 . 1 से बराबर रहा।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए लेकिन कमजोर फिनिशिंग के कारण गोल करने में सफल नहीं हो सकीं।

भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को भी विरोधी टीम के हमले नाकाम करने का श्रेय जाता है। श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के फारवर्ड खिलाडि़यों को कम से कम तीन बार गोल करने से रोका।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST