विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार भाग्य ही दिला सकता है एथलेटिक में ओलंपिक पदक : श्रीराम
'

भाग्य ही दिला सकता है एथलेटिक में ओलंपिक पदक : श्रीराम

PTI

- July,10 2012 7:23 AM IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई : भाषा : अपने जमाने के दिग्गज एथलीट श्रीराम सिंह ने विदेशी कोच रखने की परपंरा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय एथलीटों के वर्तमान प्रदर्शन को देखते हुए उनसे लंदन ओलंपिक में पदक की उम्मीद नहीं की जा सकती।

एशियाई खेलों में दो बार 800 मीटर के स्वर्ण पदक विजेता और मांट्रियल ओलंपिक : 1976 : में सातवां स्थान हासिल करने वाले श्रीराम का मानना है कि यदि भारतीय एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो यह उनके लिये बड़ी उपलब्धि होगी।

श्रीराम ने भाषा से कहा, हमारे एथलीटों के अभी तक के प्रदर्शन से तो लगता नहीं कि वे पदक जीत पाएंगे। काफी कुछ उस दिन के प्रदर्शन और भाग्य पर भी निर्भर करता है। यदि हमारे खिलाड़ी लंदन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में भी सफल रहते हैं तो मैं उसे बड़ी उपलब्धि मानूंगा।

श्रीराम से जब पूछा गया कि भारतीय एथलेटिक दल में वह किसी खिलाड़ी से कुछ उम्मीद रखते हैं तो उन्होंने पीटी उषा से कोचिंग लेने वाली 800 मीटर की धाविका टिंटु लुका का नाम लिया।

उन्होंने कहा, उसमें दो मिनट के अंदर दौड़ पूरी करने का माद्दा है। मैंने हैदराबाद नेशनल्स में उसे देखा था और वह दो मिनट के अंदर दौड़ पूरी कर सकती है लेकिन दूसरी लड़कियां एक मिनट 55 सेकेंड में दौड़ पूरी करती हैं। टिंटु को भी यहां तक पहुंचना होगा तभी वह अपनी प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दे पाएगी। यदि कोई उलटफेर हो जाता है और भाग्य साथ में रहता है तो हम उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।

जारी भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST