जयपुर की गांधी नगर पुलिस ने राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर लगे दिशासूचक पट्ट पर चढकर आत्मदाह का प्रयास करने के आरोप में आज एक युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शीश राम गुर्जर परीक्षा में असफल होने पर परिणाम में सुधार करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के बाहर लगे दिशासूचक पट्ट पर चढकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक के कब्जे से पेट्रोल भरी बोतल भी जब्त की है। पुलिस ने समझा बुझाकर शीश राम गुर्जर को नीचे उतार कर गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गुर्जर आगामी दिनों में होने वाले छात्रसंघ के चुनाव में हिस्सा लेना चाहता था, लेकिन असफल होने के कारण चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होने के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।