दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में आज दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखन :24 साल: और सुनील कुमार :22 साल: को नसीरपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पांच वाहन बरामद किए गए हैं।
दक्षिण पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ए.के ओझा ने बताया कि पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार इन दोनों युवकों को जब रुकने को कहा तो ये भागने लगे और पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।