हरियाणा का महिला एवं बाल विकास विभाग इस वित्त वर्ष में आम बीमारियों के लिए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों से 97 . 25 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की दवाइयां खरीदेगा ।
महिला एवं बाल विकास विभाग की महानिदेशक सुमिता मिश्रा ने आज कहा कि भारत सरकार ने प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर 600 रुपये की दवा और प्रत्येक छोटे आंगनवाड़ी केंद्रों पर 300 रुपये की दवा लाभार्थियों को देने का नियम तय कर रखा है ।
उन्होंने कहा कि 148 समग्र बाल विकास सेवा :आईसीडीएस: योजनाओं को लागू किया जा रहा है जिसमें 21 शहरी परियोजनाएं भी शामिल हैं ।