विश्व जहां पकड़ में नहीं आने वाले हिग्स बोसन पार्टिकल के पता चलने की घोषणा का उत्सुकता से इंतजार कर रहा है, वहीं एक लीक हुए वीडियो के अनुसार वैग्यानिकों ने सचमुच ही एक नए कण का पता लगा लिया है जो संभवत
यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च :सर्न: की वेबसाइट पर कल थोड़ी देर के लिए सार्वजनिक किए गए वीडियो में इस बात की पुष्टि की गई है कि विश्व के सबसे बड़े परमाणु प्रयोग...लार्ज हैड्रन कोलाइडर :एलएचसी: में लगे भौतिक विग्यानियों ने संभत: चिर प्रतीक्षित कण को खोज निकाला है जिसे गॉड पार्टिकल भी कहा जाता है ।
एलएचसी में प्रवक्ता जो. इंकांडेला के हवाले से साइंसन्यूज ने वीडियो के संबंध में कहा, हमने एक नया कण ढूंढ़ लिया है...हमारे पास इस बात के ठोस सबूत हैं कि वहां कुछ है जिसका द्रव्यमान प्रोटोन के द्रव्यमान से 130 गुना ज्यादा है ।
अब पासवर्ड डालकर प्रयोगशाला की वेबसाइट पर सुरक्षित किए गए वीडियो में वह कहते हैं, यह इस तरह का सर्वाधिक बड़ा मौजूदा कण है , यदि हम इस सबकी पुष्टि करते हैं तो...मेरा मानना है कि हम करेंगे ।
क्योंकि कण दो फोटोन्स में बिखर गया, इसलिए वैग्यानिक पूरी तरह इसके बोसन होने को लेकर आश्वस्त हैं । हालांकि, वे इस बारे में सुनिश्चित नहीं हैं कि यह हिग्स बोसन है जिससे ब्रह्मांड की उत्पति के बारे में आधारभूत सवालों का समाधान मिल सकता है ।
भाषा