मेरठ से सटे सरूरपुर गांव में आज बीएसएफ जवान प्रवीण ने मकान के विवाद में अपने पिता और भाई की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी ।
घटना में हमलावर का एक भाई और एक चचेरी बहन भी घायल हुई है जिन्हें गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती किया गया है । घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
बागपत के एसपी वीके शेखर ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बागपत कोतवाली के सरूरपुर गांव निवासी प्रवीण : 35 : की आज शाम मकान को लेकर अपने पिता ईश्वर : 62 : और भाइयों से विवाद हुआ ।
उन्होंने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि प्रवीण ने अपने पिता ईश्वर और बड़े भाई मनोज : 40 : पर गोली चला दी । इस घटना में बीच बचाव करने आया हमलावर का छोटा भाई और चचेरी बहन भी घायल हो गई जिन्हें पहले पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
एसपी के अनुसार हमलावर आरोपी प्रवीण बीएसएफ का जवान है और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आयाहुआथा ।
भाषा सं आनंद