किंगफिशन एयरलाइन्स की दो संपत्तियों के मूल्य का निर्धारण करने के लिए कर्जदाता बैंकों ने कल ही एचडीएफसी सिक्योरिटीज से कहा था लेकिन आज विमानन कंपनी ने कहा कि गोवा की उसकी संपत्ति बिक्री के लिए नहीं है।
एयरलाइन ने आज शाम एक आधिकारिक बयान में कहा, किंगफिशर विला और किंगफिशर हाउस के बेचे जाने की खबर तथ्यात्मक रूप से गलत है। किंगफिशर विला :गोवा: का स्वामित्व यूनाइटेड ब्रेवरेज होल्डिंग्स के पास है और इसे एक्सिस बैंक को जमानत पर देने की पेशकश की गयी जिसके कर्ज को कर्जदाता बैंकों के संघ में जोड़ा गया है।
कल 17 बैंकों के संघ और एयरलाइन प्रबंधन की एक बैठक के बाद बैंकरों ने कहा था कि उन्होंने मुंबई और गोवा की किंगफिशर की दो संपत्तियों के मूल्यांकन का काम एचडीएफसी सिक्योरिटीज को सौंपा है।