IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार भाजपा ने जम्मू कश्मीर के बारे में गठित वार्ताकारों की रिपोर्ट खारिज की
'

भाजपा ने जम्मू कश्मीर के बारे में गठित वार्ताकारों की रिपोर्ट खारिज की

PTI

- July,10 2012 5:23 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर को लेकर गठित तीन सदस्यीय वार्ताकारों की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि इसमें कश्मीर से जबरन निकाले गये पांच लाख हिन्दू शरणार्थियों का जिक्र तक नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद तरूण विजय ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट ने अलगाववाद को कम करने के बजाय और मजबूती देने के सुझाव दिये है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्हांेने कहा कि जम्मू कश्मीर में केन्द्रीय कानून पूरी तरह से लागू नहीं होने के कारण लोगों को उसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।

सांसद ने मांग की कि जम्मू कश्मीर में केन्द्रीय काननू की समीक्षा की जानी चाहिए, जिससे हकीकत सामने आ सके। उन्हांेने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में जबरदस्ती निकाले गये पांच लाख हिन्दू शरणार्थियों के बारे में जिक्र नहीं किया गया है। जम्मू कश्मीर में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के कैडर को कम करने और उर्दू शब्दों के इस्तेमाल करने का सुझाव देकर अलगाववाद को बढाने का काम किया है।

भाजपा प्रवक्ता ने वार्ताकारों को सांैपे गये ग्यापनों को सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि हकीकत सामने आ सके।

इस बीच भाजपा के आवान पर जम्मू कश्मीर बचाओं अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज यहां धरना दिया।

गौरतलब है कि गृहमंत्रालय ने जम्मू कश्मीर की स्थिति का आंकलन करने के लिए दिलीप पड़गांवकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय वार्ताकारों का गठन किया था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST