India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार गोवा में शुरू हुई लाडली योजना
'

गोवा में शुरू हुई लाडली योजना

PTI

- July,10 2012 5:13 AM IST

गोवा सरकार ने राज्य में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के अपने प्रयास के तहत आज लाडली योजना शुरू की।

इस योजना के तहत 18 साल या उससे अधिक उम्र की लड़कियों की शादी के लिए एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने योजना की शुरूआत के मौके पर कहा कि बच्चियों के जन्म के बाद उनके भविष्य को लेकर चिंतित अभिभावकों को इस योजना से मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी वादे में इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य में कानूनी तौर पर वैध विवाह करने वाली लड़कियों को एक लाख रुपए दिए जाएंगे और यह एक अप्रैल 2012 से लागू मानी जाएगी।

योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि लड़की के अभिभावक 25 साल से गोवा में रह रहे हों और लड़की की परवरिश गोवा में हुई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा से बाहर जन्म लेने वाली लड़कियों के आवेदन पर राज्य सरकार की समिति गौर करेगी।

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का कोष बनाया है।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST