सद्भावना के तहत केन्द्रीय सरकार ने आज पांच पाकिस्तानी नागरिकों को यहां के वाघा बॉर्डर से स्वदेश वापस भेज दिया।
भारत के विभिन्न जेलों में बंद पांच पाकिस्तानियों को रिहा किये जाने के बाद स्वदेश रवाना कर दिया गया।
अमृतसर सेन्ट्रल जेल से दो पाकिस्तानी नागरिकों को, जम्मू कश्मीर जेल से दो और राजस्थान के अलवर जिले से एक पाकिस्तानी नागरिक को रिहा कर दिया गया।
इन पाकिस्तानियों को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
भाषा