विदेशमंत्री एस एम कृष्णा आज यहां पहुंचे। वे अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हैं।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस सम्मेलन के दौरान भारत इस तथ्य को रेखांकित करेगा कि अफगानिस्तान े अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पर्याप्त मदद के बिना प्रतिरोध करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। े
उन्होंने कहा, े इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निरंतर मदद जरूरी है। े
भारत दिल्ली निवेश शिखर सम्मेलन के प्रमुख सुझावों को भी यहां रखेगा।
तोक्यो सम्मेलन कल होगा जिसमें लगभग 70 देश व अंतरराष्ट्रीय संगठन भाग ले रहे हैं।
भारत यह भी कहेगा कि अफगानिस्तान को एक अच्छा देश बनाने के लिए वहां
सुशासन वाला देश बनाना जरूरी है। लेकिन सुशासन के लिए ऐसी मजबूत सरकार की जरूरत होती है जिसका अपने देश की सीमाओं के अंदर पूरा नियंत्रण हो।