India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार निर्यात की अनुमति देने से गेहूं कीमतों में तेजी
'

निर्यात की अनुमति देने से गेहूं कीमतों में तेजी

PTI

- July,10 2012 4:55 AM IST

रोलर आटा मिलों की मांग में तेजी के बीच सरकार के द्वारा 20 लाख टन गेहूं निर्यात को अनुमति देने के फैसले के बाद सप्ताह के दौरान थोक अनाज बाजार में गेहूं की कीमतों में तेजी आई।

मांग में आई तेजी के कारण चावल बासमती, मक्का और बाजरा जैसे बाकी अनाजों की कीमत में भी मजबूती दिखाई दी।

सरकारी गोदामों में नयी फसल के लिए अधिशेष गेहूं के स्टाक का निपटान करने के मकसद से 20 लाख टन गेहूं निर्यात को मंजूरी देने के बाद कारोबारी धारणा बेहतर हो गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी त्यौहारों की मांग को पूरा करने के लिए स्टाकिस्टों और खुदरा लिवालों की ताजा लिवाली से चावल बासमती कीमतों में तेजी आई।

राष्ट्रीय राजधानी में गेहूं दड़ा :मिल के लिए: की कीमत 15 रुपये की तेजी के साथ 1,215..1,220 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। आटा चक्की की कीमत भी इतने ही अंतर की तेजी के साथ 1,220..1,225 रुपये प्रति 90 किग्रा हो गयी जबकि आटा फ्लोर मिल की कीमत 630..660 रुपये प्रति 50 किग्रा पर उंचा बंद हुआ जो पहले 620..640 रुपये प्रति 50 किग्रा पर बंद हुआ था।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST