उत्तराखंड सरकार ने राज्य में तीन नये नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना आज जारी कर दी ।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहरी विकास सचिव उमाकांत पंवार ने आज नये पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की । इसके तहत राज्य में गंगोलीहाट, पोखरी और उखीमठ को नए नगर पंचायत के रूप गठित किया गया है ।