सिरमौर जिले के पाओन्टा साहिब इलाके में आज अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य बह गए।
सिरमौर के उपायुक्त पीएस चौहान ने कहा कि एक विवाह समारोह के मेहमान चार वाहनांे में जा रहे थे। ये वाहन पाओन्ता साहिब के हरिपुर खोल गांव में अचानक आयी बाढ़ में फंस गए। इनमें से आठ लोग लापता हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश की वजह से वाहन एक खड्ड में फंस गये । एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जबकि नौ लापता हैं ।
चौहान और पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह ठाकुर ने घटनास्थल पर पहंुच कर स्थिति का जायजा लिया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए बढ़े पैमाने पर अभियान शुरू किया जा चुका है। लेकिन उनके बचे होने की संंभावना कम है।
पाओन्टा साहिब के उप पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने कहा कि घटना के समय वाहनों में कई लोग मौजूद थे। लेकिन अधिकतर लोग खुद को बचाने में सफल रहे।
मुख्यमंत्री पी के धूमल ने घटना पर दुख जताया है और जिला प्रशासन को बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं । उपायुक्त पी एस चौहान और पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं ।
राज्य में बारिश की वजह से ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
शिमला और मनाली समेत राज्य के कई हिस्सों में कल शाम से रूक रूककर तेज बारिश हो रही है। इसे दूरदराज के इलाकों में भूस्खलन हो रहे हैं।
भाषा
प्रणव शाहिद