केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वल्लारपदम बंदरगाह को दूसरे देशों के सामान की ढुलाई करने वाले जलयानों की आवाजाही का केंद्र बनाने के लिए नौपरिवहन कानूनों में ढील देने से जुड़े मुद्दे को जल्द निपटाने का भरोसा दिलाया है।
चांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह इस मुद्दे को जल्द सुलझाने के लिए जहाजरानी मंत्रालय को जरूरी निर्देश देंगे।
निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो के कोच्चि में एक नए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद चांडी ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते दिल्ली मंे प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान वल्लारपदम और दूसरे भारतीय बंदरगाहों पर विदेशी जहाजों को कंटेनर उतारने लादने की सुविधा देने के लिए तटीय व्यापार कानूनों में संशोधन के मुद्दे पर चर्चा की थी।
भाषा