मध्य चीन में आज एक कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में कम से कम सात खनिक मारे गए जबकि बचावकर्मियों ने एक अन्य कोयला खदान से चार खनिकों को सुरक्षित निकाल लिया।
शिन्ह्वा संवाद समिति ने बताया है कि हुनान प्रांत के लियानयुआन शहर में शियानझोंग कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में सात खनिक मारे गए । संवाद समिति ने स्थानीय सरकार के हवाले से बताया है कि इस घटना में 39 लोग बच निकलने में कामयाब रहे ।
इस बीच , बचावकर्मियों ने इसी प्रांत में एक अन्य भूमिगत कोयला खदान में पिछले तीन दिन से अधिक समय से फंसे 16 खनिकों में से चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बचावकर्मियों ने बताया कि चिकित्साकर्मी स्ट्रेचर और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री के साथ खदान में घुसे हैं ।