India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार आरूषि हत्याकांड: नूपुर तलवार ने उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की
'

आरूषि हत्याकांड: नूपुर तलवार ने उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की

PTI

- July,04 2012 4:34 AM IST

चर्चित आरूषि-हेमराज हत्याकांड में आरोपी डा नूपुर तलवार ने अब जमानत के लिये उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

डा नूपुर तलवार ने जमानत याचिका में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 31 मई के आदेश को चुनौती दी है। नूपुर तलवार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 30 अप्रैल को गाजियाबाद की अदालत में समर्पण किया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। इससे पहले, गाजियाबाद की अदालत ने दो मई को नूपुर तलवार की जमानत अर्जी अस्वीकार कर दी थी।

14 वर्षीय आरूषि 16-17 मई, 2008 को नोएडा के जलवायु विहार स्थित तलवार दंपति के घर में मृत पायी गयी थी। इसके अगले दिन 17 मई को घरेलू नौकर हेमराज की लाश मकान की छत पर मिली थी।

इस मामले में गाजियाबाद की अदालत ने पहली नजर में साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए डा नूपुर तलवार और उनके पति डा राजेश तलवार के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोपों में अभियोग निर्धारित करने का आदेश दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले भी डा नूपुर तलवार को इस मामले में किसी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया था। न्यायालय ने इस हत्याकांड में डा नूपुर तलवार और डा राजेश तलवार को समन जारी करने के अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिका भी खारिज कर दी थी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST