India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार रेत से मूर्ति बनाने वाले पटनायक स्पेन में हिस्सा लेंगे प्रतिस्पर्धा मंे
'

रेत से मूर्ति बनाने वाले पटनायक स्पेन में हिस्सा लेंगे प्रतिस्पर्धा मंे

PTI

- July,09 2012 6:04 AM IST

कोपनेहेगन चैंपियनशिप जीतने के बाद भारत के जाने माने मूर्तिकार सुदर्शन पटनायक अब स्पेन जा रहे हैं जहां रेत से मूर्तियां बनाने की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्पेन के दक्षिण तटीय शहर मारबेला में अगले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय रेत कला प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से रेत की मूर्ति बनाने वाले 10 प्रमुख मूर्तिकार इस सप्ताह के आखिर तक वहां पहुंचेंगे। सप्ताह भर चलने वाली यह प्रतिस्पर्धा नौ जुलाई को शुरू होगी और उसमें मूर्तिकारों को समुद्र के रहस्य विषय पर मूर्ति बनाने को कहा गया है।

पटनायक ने कहा, स्पेन में मेरी यह दूसरी उपस्थिति होगी। छह साल पहले जब मैंने स्पेन में प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था तब मैंने द्वितीय पुरस्कार जीता था।

वह मई में डेनमार्क से विजयी होकर लौटे थे। वहां उन्होंने रेत से एक जलपरी बनाई थी जो मानव से समुद्रों को बचाने की गुहार कर रही है। इस मूर्ति को विजेता घोषित किया गया था।

रेत से मूर्ति बनाने वाले पटनायक दुनियाभर में 50 से अधिक ऐसी प्रतिस्पर्धाओं में शिरकत कर चुके हैं और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST