एशियाई स्नूकर चैम्पियन आदित्य मेहता चार शानदार जीत दर्ज करने के आज यहां सैंगसम 6-रेड स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप के अंतिम 16 मंे थाईलैंड के पन्नोमपाई पोविसेस से करीबी हार से टूर्नामेंट से बाहर हो गये ।
मेहता ने पोविसेस को कड़ी चुनौती दी लेकिन 11वें निर्णायक फ्रेम हारने के कारण मुकाबला 5 . 6 से हार गये ।
मेहता एकमात्र भारतीय थे जो इस चैम्पियनशिप के अंतिम 16 राउंड तक पहुंचे ।
इससे पहले उन्होंने ग्रुप ड्रा में विश्व चैम्पियन आयरलैंड के केन डोहर्टी को हराया था ।