India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार मप्र : फर्जी परमिट से तस्करी में शराब कम्पनी का शीर्ष अधिकारी गिरफ्तार
'

मप्र : फर्जी परमिट से तस्करी में शराब कम्पनी का शीर्ष अधिकारी गिरफ्तार

PTI

- July,09 2012 4:45 AM IST

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में फर्जी परमिट के बूते लाखों रुपये की विदेशी मदिरा की तस्करी के मामले में पुलिस ने एक शराब कम्पनी के शीर्ष अधिकारी को आज गिरफ्तार किया।

बेटमा पुलिस थाने के प्रभारी दिलराज सिंह बघेल ने बताया कि सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड :एसडीबीएल: के प्रबंधन से जुडे़ शीर्ष अधिकारी सुरजीत लाल :68: को विदेशी शराब की तस्करी के प्रकरण में कम्पनी की कथित भूमिका के लिये पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नजदीकी बेटमा क्षेत्र में दिसंबर 2011 के दौरान एक ट्रक से इस कम्पनी की बनायी विदेशी शराब की करीब 1,200 पेटियां बरामद की थीं।

बघेल के मुताबिक पुलिस को विस्तृत जांच में मालूम पड़ा कि लाखों रुपये कीमत की शराब की तस्करी के लिये कथित तौर पर आबकारी विभाग की मिलीभगत से फर्जी परमिट भी बनवाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आबकारी विभाग के दो उप निरीक्षकों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने अवैध शराब तस्करी कांड में आबकारी अधिनियम के साथ भारतीय दंड विधान की धारा 420 :धोखाधड़ी:, धारा 471 :जाली दस्तावेज का असली के रूप में इस्तेमाल: और दूसरी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST