डबल बोगी के साथ खराब शुरूआत करने वाले शिव कपूर इससे उबरते हुए दूसरे दौर में दो अंडर 69 के स्कोर के साथ पेरिस के समीप पार 71 लि गोल्फ नेशनल में चल रहे एल्सटाम ओपन डि फ्रांस में संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
पहले दौर में एक ओवर का स्कोर बनाने वाले कपूर का कुल स्कोर एक अंडर है। वह शीर्ष पर चल रहे मार्सेल सिएम से पांच शाट पीछे हैं। मार्सेल ने लगातार दूसरे दौर में 68 का स्कोर बनाया।
पहले दौर में तीन अंडर 68 का शानदार स्कोर बनाने वाले जीव मिल्खा सिंह दूसरे दौर में 74 ओवर 74 का लचर प्रदर्शन करने के बावजूद कट हासिल करने में सफल रहे। वह संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर चल रहे हैंं।
एक अन्य भारतीय एसएसपी चौरसिया हालांकि दूसरे दौर में 83 के स्कोर से कुल 15 ओवर के स्कोर के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।