facebookmetapixel
Advertisement
घरेलू म्युचुअल फंड्स की शेयर खरीद तीन साल के निचले स्तर पर, गिरावट के बाद बढ़ सकती है खरीदारीपश्चिम एशिया तनाव से सोने में उछाल, मजबूत डॉलर और फेड नीति की चिंता से तेजी सीमितभूराजनीति पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हैं बाजार, फिर आगे बढ़ जाते हैं: जिम रोजर्समहाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य की विकास दर 7.9% रहने की उम्मीद, प्रति व्यक्ति आय ₹3.47 लाखपश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोरनिवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैपKotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसा

Vinesh Phogat CAS Hearing: विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल? आज रात होगा फैसला

Advertisement

विनेश फोगाट की अपील पर शनिवार को यहां स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) अपना फैसला सुनाएगा।

Last Updated- August 10, 2024 | 3:42 PM IST
Vinesh Phogat
Vinesh Phogat

खेल पंचाट (कैस) का तदर्थ प्रभाग भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर शनिवार को यहां स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) अपना फैसला सुनाएगा। मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई जिसमें कैस ने विनेश की अपील स्वीकार कर लिया।

विनेश ने फाइनल की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ अपील की थी। कैस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ओलंपिक खेलों से संबंधित कैस मध्यस्थता नियमों के अनुच्छेद 18 के आवेदन के तहत कैस के तदर्थ प्रभाग के अध्यक्ष ने पैनल को 10 अगस्त 2024 को पेरिस के समय 18:00 बजे तक फैसला देने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है।”

ओलंपिक के दौरान विवाद निवारण के लिए विशेष रूप से बनाए गए तदर्थ प्रभाग ने कहा था कि रविवार को पेरिस खेलों के समापन से पहले फैसले की उम्मीद की जा सकती है। सुनवाई के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को कहा कि उसे सकारात्मक फैसले की उम्मीद है।

आईओए ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ को उम्मीद है कि पहलवान विनेश फोगाट द्वारा खेल पंचाट (कैस) के तदर्थ प्रभाग के समक्ष उनके वजन में विफलता के खिलाफ दायर आवेदन का सकारात्मक समाधान होगा। ’’

विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थीं। भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिये जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था। विनेश का पक्ष जाने माने सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया ने रखा ।

Advertisement
First Published - August 10, 2024 | 3:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement