facebookmetapixel
Advertisement
CGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की राय

सितंबर में वाहनों का पंजीकरण 5.27 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:25 AM IST

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कहा है कि सितंबर में वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर महज 2.7 फीसदी घटा, जिसका कारण पिछले साल के तुलनात्मक आंकड़ा था। सितंबर 2019 से तुलना की जाए तो पंजीकरण में 13.5 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली। माह के दौरान सालाना आधार पर आई गिरावट में दोपहिया व ट्रैक्टरों में आई क्रमश: 11.5 फीसदी व 23 फीसदी की नरमी का योगदान रहा।

निचले आधार के बावजूद वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर मजबूती देखने को मिली और यह सालाना आधार पर 46 फीसदी सुधरा। इसमेंं भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 189 फीसदी की बढ़त का योगदान रहा। वित्त वर्ष 2019 की तुलना में सितंबर में खुदरा बिक्री में महज 1.50 फीसदी की गिरावट आई। पिछले 18 महीने में पहली बार मीडियम वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पहली बार 2019 के कोविड पूर्व स्तर के ऊपर गई। वाहन डीलरों के निकाय ने दोपहिया निर्माताओं से अनुरोध किया हैकि 125सीसी से कम क्षमता वाले वाहनों में सुधार के लिए वे विशेष योजनाएं पेश करें क्योंकि इस सेगमेंट पर भारी दबाव है। सुधार की राह पर लौटने के लिहाज से यह सेगमेंट कुल दोपहिया क्षेत्र के लिए अहम बन गया है क्योंंकि अच्छे त्योहारी सीजन की उम्मीद में डीलरों की इन्वेंट्री बढ़कर 30-35 दिन की हो गई है। सेमीकंडक्टर की किल्लत ने भी 150 सीसी से ऊपर वाले सेगमेंट पर असर डालना शुरू कर दिया है।

इस बीच, सेमीकंडक्टर की जारी किल्लत का असर यात्री वाहनों पर दिख रहा है। मांग-आपूर्ति में अंतर के कारण डीलर ग्राहकों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे प्रतीक्षा अवधि बढ़ रही है।

वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल खुदरा बिक्री 35 फीसदी बढ़ी, लेकिन 2019 से तुलना करें तो इसमें 29 फीसदी का इजाफा हुआ।

फाडा ने कहा, तिपहिया में स्पष्ट तौर पर पेट्रोल डीजल इंजन वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहन की ओर बढऩे का मामला दिख रहा है। चूंकि शिक्षण संस्थान व कार्यालय धीरे-धीरे खुलने लगे हैं, ऐसे में इलेक्ट्रिक तिपहिया में आगामी महीनों में बेहतर रफ्तार देखने को मिलेगी।

भारत हालांकि 42 दिन की त्योहारी अवधि में प्रवेश कर गया है, लेकिन इस साल के त्योहारी सीजन का अल्पावधि का परिदृश्य मिश्रित रहेगा। दोपहिया वाहन डीलरों ने इन्वेंट्री में बढ़ोतरी देखी है, लेकिन यात्री वाहनों की इन्वेंट्री इश वित्त्त वर्ष के निचले स्तर पर है क्योंकि सेमीकंडक्टर की किल्लत जारी है। चिप की किल्लत अगली दो तिमाहियों में सुथरने के आसार हैं।

Advertisement
First Published - October 7, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement