facebookmetapixel
Advertisement
इंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनी

टोयोटा किर्लोस्कर नहीं बनाएगी यारिस सिडैन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:42 AM IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) अगले सोमवार से प्रभावी तौर पर यारिस सिडैन का उत्पादन बंद करने जा रही है। कंपनी ने सिडैन से एसयूवी की ओर बढ़ते ग्राहकों के रुझान और इस मॉडल की घटती बिक्री के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। 

जापान की वाहन कंपनी की स्थानीय इकाई ने तीन साल पहले इस प्रीमियम मझोले सिडैन को बाजार में उतारा है। बाजार में इसे होंडा सिटी, हुंडई वेरना आदि मॉडलों से प्रतिस्पर्धा मिल रही थी। यारिस का उत्पादन बंद करने की योजना कंपनी की व्यापक वैश्विक रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत टोयोटा मोटर कंपनी और सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारत एवं आसपास के बाजारों के लिए अपने उत्पादों को साझा कर रही है। 

टोयोटा ग्लांजा और अर्बन क्रूजर की तरह टोयोटा को नई पीढ़ी की सुजूकी सियाज हासिल होगी जिसे आगामी त्योहारी सीजन में लॉन्च होने की उम्मीद है। टोयोटा ग्लांजा और अर्बन क्रूजर के तौर पर सुजूकी बलेनो और ब्रेजा को नए लेबल के साथ उतारा गया है।

टीकेएम ने कहा कि कंपनी की उत्पाद रणनीति के तहत इस सिडैन मॉडल का उत्पादन बंद किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह उन्नत प्रौद्योगिकी एवं बेहतर उत्पाद पेशकश के साथ ग्राहकों की नई उभरती जरूरतों को पूरा करना जारी रखेगी।

सियाज और यारिस एक ही श्रेणी के मॉडल हैं और इसलिए गठबंधन के बाद कंपनी ने कम बिक्री वाले मॉडल का उत्पादन बंद करने का फैसला किया है। यारिस को 2018 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था।

Advertisement
First Published - September 27, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement