facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

सांगयोंग मोटर अदालती रिसीवर के तहत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:51 AM IST

दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी सांगयोंग मोटर को अदालत के रिसीवर के तहत रखा गया है क्योंकि उसके बहुलांश हिस्सेदार महिंद्रा ऐंड महिंद्रा किसी खरीदार को तलाशने में विफल रही है। सोल की दिवालिया अदालत ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया।
सांगयोंग ने ऋण अदायगी में चूक के बाद दिसंबर में ही रिसीवर के लिए अदालत में आवेदन किया था। अब उम्मीद की जा रही है कि दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी जून तक अदालत के समक्ष एक पुनरुद्धार योजना प्रस्तुत करेगी।
सांगयोंग मोटर ने एक बयान में कहा, ‘हम सोल दिवालिया अदालत से परामर्श के तहत कम से कम समय में एक सलाहकार की नियुक्ति सहित विलय अधिग्रहण को पूरा करते हुए पुनरुद्धार प्रक्रिया को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं।’
सांगयोंग मोटर भारी ऋण बोझ तले दबी है। कंपनी ने कहा है कि साल 2020 में उसके वाहनों की बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 20 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 107,416 वाहनों की रही। साल 2020 में उसका परिचालन घाटा बढ़कर 449 अरब ओन (40.176 करोड़ डॉलर) हो गया जो एक साल पहले 282 अरब ओन रहा था। इसी प्रकार कंपनी का राजस्व भी 19 फीसदी घटकर 3 लाख करोड़ ओन रह गया।
भारतीय वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की पिछले साल के अंत तक सांगयोंग में 75 फीसदी हिस्सेदारी थी। महिंद्रा सांगयोंग में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए खरीदार तलाश रही थी लेकिन उसे अब तक कोई खरीदार नहीं मिला। महिंद्रा ने 2010 में उस दौरान सांगयोंग में हिस्सेदारी खरीदी थी जब दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी दिवालिया होने के करीब पहुंच गई थी।

Advertisement
First Published - April 15, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement