facebookmetapixel
Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल! अमेरिका-भारत डील से बाजार में जोश7.6% ब्याज दर पर कार लोन! जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑफरLenskart IPO Listing: अब क्या करें निवेशक? Buy, Sell या Hold?बैंक खाली हो रहे हैं! कहां जा रहा है पैसा?Torrent Power Q2 results: मुनाफा 50% बढ़कर ₹741.55 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी से रेवन्यू बढ़ाFY26 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 7% बढ़कर ₹12.92 लाख करोड़ पर पहुंचा, रिफंड में सुस्ती का मिला फायदाDelhi Red Fort Blast: लाल किला धमाके से पुरानी दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा, कारोबार ठपअक्टूबर में SIP निवेश ₹29,529 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर, क्या है एक्सपर्ट का नजरियाहाई से 43% नीचे गिर गया टाटा ग्रुप का मल्टीबैगर शेयर, क्या अब निवेश करने पर होगा फायदा?Eternal और Swiggy के शेयरों में गिरावट! क्या अब खरीदने का सही वक्त है या खतरे की घंटी?

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 8 फीसदी घटी

Last Updated- December 11, 2022 | 8:55 PM IST

वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने शुक्रवार को कहा कि चिप की कमी के कारण कंपनियों को उत्पादन संबंधी नुकसान लगातार उठाना पड़ रहा है, जिससे फरवरी में घरेलू यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट आई है।
यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने 7.84 फीसदी गिरकर 2,38,096 इकाई पर आ गई, जो फरवरी 2021 में 2,58,337 इकाई रही थी। फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा कि यात्री वाहन श्रेणी में कुछ नए वाहन बाजार में आए और बेहतर उत्पादन से कुछ राहत तो जरूर मिली लेकिन यह ग्राहकों की मांग की पूर्ति के लिहाज से काफी नहीं है। वाहन के लिए इंतजार का समय पिछले कुछ महीनों जितना ही बना हुआ है।
संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण सेमीकंडक्टर का उत्पादन और भी प्रभावित हो सकता है। पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री 10.67 फीसदी की गिरावट के साथ 9,83,358 इकाई रही, जो फरवरी 2021 में 11,00,754 इकाई थी। पिछले महीने 50,304 ट्रैक्टर बिके, जो फरवरी 2021 में बिके 62,004 ट्रैक्टर के मुकाबले 18.87 फीसदी कम है।
हालांकि दूसरी ओर व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले इस फरवरी में 7.41 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने कुल 63,797 वाहन बिके जबकि एक साल पहले समान महीने में 59,395 वाहन बिके थे। पिछले महीने विभिन्न प्रकार के कुल 13,74,516 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो फरवरी 2021 में बिके 15,13,894 वाहनों के मुकाबले 9.21 फीसदी कम है।

First Published - March 5, 2022 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट