facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Neeraj Chopra ने बुडापेस्ट में लहराया तिरंगा, विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Advertisement

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा (Men's Javelin Throw) में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की ।

Last Updated- August 28, 2023 | 10:32 AM IST
Neeraj Chopra wins gold

World Athletics Championships Finals: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा (Olympic Champion Neeraj Chopra) ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेड जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज करा दिया है। वह स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं । हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा (Men’s Javelin Throw) में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की ।

यह भी पढ़ें : BWF World Championship 2023: मुश्किलों से लड़ते हुए एच एस प्रणय ने कांस्य पदक किया भारत के नाम, PM मोदी ने दी बधाई

World Athletics Championship – फाइनल राउंड में भारत का दबदबा

जेवलिन थ्रो के फाइनल राउंड में नीरज चोपड़ा का दबदबा देखने को मिली। बता दें कि फाइनल में कुल छह राउंड होते हैं और भारतीय एथलीट ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर का थ्रो कर अपना कमाल दिखा दिया। इसके बाद से ही वह स्कोर बोर्ड में लीड बनाए हुए थे और अंत तक टॉप पर ही रहे।

Gold medalist Neeraj Chopra, of India, and silver medalist Arshad Nadeem, of Pakistan, right, pose after finishing the Men’s javelin throw final during the World Athletics Championships in Budapest, Hungary, Sunday, Aug. 27, 2023. AP/PTI(AP08_28_2023_000010A)

बता दें कि भालाफेंक फाइनल में टॉप छह में तीन भारत के खिलाड़ी थे और ऐसा विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार हुआ है कि टॉप आठ में तीन भारतीय रहे हों।
किशोर जेना रविवार की देर रात हुए फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84 . 77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका । वहीं डी पी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84 . 14 मीटर का था ।

नीरज चोपड़ा की शानदार परफॉर्मेंस

25 वर्ष के चोपड़ा ने पहला प्रयास में फाउल होने के बाद दूसरे में बेहतरीन थ्रो फेंक कर अपना कमाल दिखाया । इसके बाद उन्होंने 86 . 32 मीटर, 84 . 64 मीटर , 87 . 73 मीटर और 83 . 98 मीटर के थ्रो फेंके । पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने 87 . 82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने कांस्य पदक जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86 . 67 मीटर का था ।

यह भी पढ़ें : SAFF U-16 championship: भारत ने सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement