facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

SAFF U-16 championship: भारत ने सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Advertisement

भारत के पुरुष अंडर-16 मुख्य कोच इश्फाक अहमद ने 1-10 सितंबर तक भूटान के थिंपू में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया।

Last Updated- August 27, 2023 | 7:44 PM IST
SAFF U-16 Championship: India announces 23-member squad for SAFF U-16 Championship

SAFF U-16 championship: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने अगले महीने खेली जाने वाली सैफ चैंपियनशिप के लिए रविवार को 23 सदस्यों वाली भारत की अंडर-16 टीम की घोषणा की। भारत के पुरुष अंडर-16 मुख्य कोच इश्फाक अहमद ने 1-10 सितंबर तक भूटान के थिंपू में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया।

टीम का चयन एक महीने तक श्रीनगर में लगी अभ्यास शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। भारत नेपाल और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में है, जबकि ग्रुप बी में भूटान, मालदीव और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

AIFF ने कहा, ‘‘प्रशिक्षण शिविर जुलाई में श्रीनगर में शुरू हुआ था। इसमें देश के पांच क्षेत्र पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और उत्तर-पूर्व में व्यापक स्काउटिंग (प्रतिभा खोज) के बाद 50 से अधिक संभावित खिलाड़ियों को चुना गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अहमद ने श्रीनगर में एक महीने से अधिक के प्रशिक्षण के बाद 23 सदस्यीय टीम का चयन किया।’’

भारतीय टीम:

गोलकीपर: रोहित, अहेइबाम सूरज सिंह और अरुष हरि।
डिफेंडर: नगारियांबम अभिजीत, मोहम्मद कैफ, याईफारेम्बा चिंगखम, उशम थौंगाम्बा, वुमलेनलाल हैंगशिंग, चिंगथम रेनिन सिंह और करिश सोरम।
मिडफील्डर: न्यूटन सिंह, कंगुजाम योइहेनबा मेइतेई, लेविस जांगमिनलुन, बॉबी सिंह, अब्दुल सलहा, नगमगौहौ मेट, विशाल यादव, मानभाकुपर मलंगियांग और एमडी अरबाश।
फॉरवर्ड: निंगथौखोंगजाम ऋषि सिंह, अहोंगशांगबाम सैमसन, लायरेंजाम भरत और एयरबोरलांग खरथांगमाव।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 7:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement