facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

मारुति को मांग की चिंता

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:57 AM IST

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी ने लंबी अवधि की मांग को लेकर चिंता जताई है। कंपनी का मानना है कि फिलहाल अटकी हुई मांग के कारण तेजी दिख रही है लेकिन इसे खत्म होने पर लंबी अवधि में वाहन उद्योग का भविष्य अनिश्चित हो जाएगा।
देश के कार बाजार में लगभग 50 फीसदी  हिस्सेदारी के साथ मारुति सुजूकी देश की एक बड़ी नियोक्ता भी है। कंपनी ने चेताया है कि मासिक बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि उद्योग की सेहत की जांच करने का कोई वास्तविक पैमाना नहीं सकती है क्योंकि लंबी अवधि में वृद्धि को लेकर सवाल अब भी बरकरार हैं।
कंपनी ने आशंका जताई है कि फिलहाल जो मांग दिख रही है वह जल्द ही खत्म हो जाएगी। इसी डर से उद्योग ने अब सरकार से अनुरोध किया है कि ग्राहकों के लिए खरीद लागत को स्थिर रखने के लिए ईंधन कुशलता संबंधी मानदंडों और उत्सर्जन मानदंड के दूसरे चरण को अप्रैल 2024 तक स्थगित कर दिया जाएग।
मारुति सुजूकी के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘मासिक आधार पर वृद्धि के आंकड़े अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन उसमें अटकी हुई मांग का काफी योगदान है। इसलिए यह समग्र मांग के बारे में भ्रामक तस्वीर पेश करता है।’
चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) में इस गिरावट के पीछे की वजहों के बारे में श्रीवास्तव ने अधिक वाहन मूल्य निर्धारण के संबंध में खरीद की अधिक लागत का उल्लेख किया जो अधिक करों, कच्चे माल की अधिक लागत, अधिक उत्पादन लागत और बीमा एवं पंजीकरण लागत के कारण होती है। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि विनिर्माताओं ने सरकार के सामने ये मसले रखे हैं और जीएसटी की अधिक दरों के संबंध में बात की है तथा संबंधित अधिकारियों के साथ कॉरपोरेट औसत ईंधन दक्षता (कैफे) मानदंडों का कार्यान्वयन स्थगित करा रहे हैं।
उद्योग के आंकड़े बताते हैं कि हालांकि मार्च 2005 से मार्च 2010 के बीच पांच साल की अवधि के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री की सीएजीआर 12.9 प्रतिशत रही है, लेकिन वित्त वर्ष 15 से वित्त वर्ष 20 के बीच पांच साल की अवधि में यह तेजी से गिरकर 1.3 प्रतिशत रह गई है। वित्त वर्ष 10 और वित्त वर्ष 15 बीच बिक्री में  5.9 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
दरअसल वर्ष 2000 से वर्ष 2010 के बीच यात्री वाहनों की बिक्री की सीएजीआर 10.3 प्रतिशत रही तथा वर्ष 2010 से वर्ष 2020 के बीच यह 3.6 प्रतिशत हो गई है। इसलिए साफ तौर पर यह वृद्धि दर पिछले एक दशक के दौरान धीमी हो गई है और पिछले पांच वर्षों के दौरान इसमें और गिरावट आ गई है। हालांकि कार बिक्री का जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों से नजदीकी संबंध रहता है, लेकिन उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जीडीपी की अच्छी वृद्धि दर के बावजूद यात्री वाहनों की बिक्री को नुकसान
पहुंचा है।
यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री की सबसे अच्छी वृद्धि के लिहाज से दिसंबर को चिह्नित किया गया है, क्योंकि कारों की नई शुरुआत, सस्ता ऋण और जनवरी में दामों के इजाफे से बचने के लिए पहले ही की गई खरीद ने मांग बढ़ाने में मदद की थी। इस खंड ने इस वित्त वर्ष के दौरान दूसरा सबसे अच्छा महीना भी दर्ज किया। यात्री वाहनों में कार, एसयूवी और वैन शामिल रहती हैं।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा साझा किए गए 86 प्रतिशत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2,71,249 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 2,18,775 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई थी।
अब वाहन उद्योग ने कॉरपोरेट औसत ईंधन दक्षता (कैफे-2) नियमों और बीएस-6 चरण-2 के मानदंडों का कार्यान्वयन अप्रैल 2024 तक स्थगित करवाने के लिए सरकार से संपर्क किया है।

Advertisement
First Published - January 12, 2021 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement