खेल

ISL 2023: Odisha FC ने नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को हराया, प्लेऑफ के करीब पहुंचा

Published by
भाषा
Last Updated- February 18, 2023 | 10:39 AM IST

ओडिशा एफसी ने शुक्रवार को यहां नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी पर 3-1 की शानदार जीत दर्ज की जिससे वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंच गया। नंदकुमार सेकर, विक्टर रोड्रिगेज और डिएगो मौरिसियो ने ओडिशा के लिये गोल दागे।

ओडिशा की टीम को प्लेऑफ के लिये अपना स्थान पक्का करने के लिये महज एक अंक की जरूरत है। नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के लिये एकमात्र गोल विल्मर गिल ने दागा।

First Published : February 18, 2023 | 10:39 AM IST