facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

फाकाकशी को मजबूर ट्रांसपोर्टर

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:41 AM IST

बेंगलुरू से करीब 200 किलोमीटर दूर चिकदल दुर्गा निवासी सेलो राजू ने आत्महत्या कर ली। राजू एक ट्रांसपोर्टर था और पिछले तीन महीनों से वह अपने एकमात्र ट्रक की किस्त नहीं चुका पा रहा था।


ट्रक खरीदने के लिए उसने फाइनैंसर से 3 लाख रुपये कर्ज लिए थे और 1 लाख रुपये की राशि उसने अदा भी कर दी थी। लेकिन पिछले तीन महीनों से मंदी की मार से उसका काम ठप हो गया और वह 15,000 रुपये की अपनी मासिक किस्त नहीं दे पा रहा था। फाइनैंसर ने उसके ट्रक को उठा लिया और उसने खुदकुशी कर ली।

किस्त नहीं चुका पाने वालों में राजू अकेला नहीं है। कर्ज लेकर मालवाहक वाहन खरीदने वाले 50 फीसदी ट्रांसपोर्टर इन दिनों अपनी किस्त भरने की स्थिति में नहीं है।

देश भर में 50-60 हजार मालवाहक वाहनों को फाइनेंसरों ने जब्त कर लिया है। अब डर इस बात का है कि कही और ट्रांसपोर्टर भी राजू की राह न पकड़ लें।

लिहाजा देश भर के ट्रांसपोर्टर अब लामबंद हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से फौरी राहत की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने 5 जनवरी से देशव्यापी चक्का जाम करने का ऐलान किया है। ट्रांसपोर्टर सरकार से एक साल के लिए कर्ज के ब्याज से मुक्ति चाहते हैं।

साथ ही टोल टैक्स से मुक्ति व डीजल की कीमत करने की मांग कर रहे हैं। उनकी यह भी शिकायत है कि सेवा कर के नाम पर उन्हें सरकार की तरफ नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है।

ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. अग्रवाल पूछते हैं, ‘अकेला ट्रक के मालिक को 60 दिनों से कोई काम नहीं मिले और प्रतिमाह उसकी किस्त 15-20 हजार रुपये प्रतिमाह हो तो आत्महत्या के अलावा वह और क्या करेगा।’

राजू की जानकारी देने वाले दक्षिण भारत लॉरी ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष जीआर संगप्पा कहते हैं, ‘सरकार ने तुरंत कोई कदम नहीं उठाया तो कई राजू की कहानी सामने आ जाएगी।’ ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक देश भर में करीब 50 लाख मालवाहक वाहन हैं।

इनमें से करीब 50 फीसदी वाहनों की किस्त चल रही है। लेकिन काम में आयी भारी गिरावट के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी है।

ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लोहारा कहते हैं, ‘गत डेढ़ महीनों से 40 फीसदी मालवाहक वाहन काम के अभाव में खड़े हैं। कर्ज लेकर वाहन खरीदने वाले ट्रांसपोर्टरों ने फाइनेंसर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ट्रांसपोर्टरों की इस दुर्दशा के कारण इससे जुड़े करीब 50 लाख लोग बेरोजगार हो चुके हैं।’

एक ट्रक से कम से कम दो लोगों को रोजगार मिलता है। अग्रवाल कहते हैं कि सिर्फ ड्राइवर व खलासी की ही नौकरी नहीं जा रही है। पूरे देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चलने वाले ढाबों से जुड़े करीब 17 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

सेवा कर के मामले में सरकार अब अपने वादों से पीछे हट रही है। जुलाई में ट्रांसपोर्टरों को सेवा कर से छूट का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब उन्हें 600 करोड़ रुपए से अधिक के वसूली के नोटिस मिले हैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2008 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement