facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

भारतीय हॉकी टीम विश्व कप जीतने में सक्षम: दिलीप टिर्की

Last Updated- December 22, 2022 | 3:35 PM IST
Dilip tirkey
PTI

अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की का मानना है कि भारतीय टीम के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वह 47 साल के बाद विश्व कप जीतने में सक्षम हैं।

भारत ने अपना एकमात्र विश्व का 1975 में कुआलालंपुर में जीता था। मेजबान होने के कारण भारत के पास भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले विश्व कप में ‘पोडियम’ पर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा।

टिर्की ने कहा,‘‘ वर्तमान भारतीय पुरुष टीम आत्मविश्वास से भरी है और हाल के वर्षों में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उससे प्रशंसक काफी खुश हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं चाहता हूं कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें। हमारी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं।’’

वर्ष 2004 में पदमश्री पाने वाले टिर्की ने कहा,‘‘ मैंने अपना पहला विश्वकप 1998 में खेला था। यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है कि मैं विश्वकप टीम का हिस्सा रहा था। भारतीय टीम की कप्तानी करना भी शानदार अनुभव रहा।’’

First Published - December 22, 2022 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट