facebookmetapixel
Advertisement
Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता

सिट्रॉन 29.9 लाख एसयूवी संग भारत में

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:07 AM IST

कार बनाने वाली फ्रांस की कंपनी सिट्रॉन ने बुधवार को सी 5 एयरक्रॉस स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के साथ भारत केयात्री वाहन बाजार में दस्तक दी। इसकी शुरुआती कीमत 29.9 लाख रुपये रखी गई और बाजार में यह जीप कंपास, हुंडई टक्सन आदि मॉडलों को टक्कर देगी।
भारतीय बाजार में अपने तरह की अनोखी पहल के तहत ग्राहक इस कार को ऑनलाइन खरीद सकते हैं और सीधे कारखाने से अपने दरवाजे तक डिलिवरी ले सकते हैं। यह पेशकश देश के उन 50 से अधिक शहरों के लिए लागू है जहां सिट्रॉन की ऑफलाइन मौजूदगी नहीं है। ऐसा एक समर्पित ई-कॉमर्स समर्थ वेबसाइट के जरिये किया जाएगा जो खरीदारों को फाइनैंस, बीमा, वार्षिक रखरखाव पैकेज, वारंटी में विस्तार के साथ-साथ पुरानी कार को बेचने जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।
सिट्रॉन इंडिया के वरिष्ठ निदेशक (मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) सौरभ वत्स ने कहा, ‘हम ऑफलाइन डीलरशिप से भाग नहीं रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि 100 फीसदी ऑनलाइन खुदरा रणनीति कंपनी को उन शहरों में मदद करेगी जहां फिलहाल उसकी मौजूदगी नहीं है।
भारतीय बाजार में काफी देरी से उतरने वाली सिट्रॉन ने उम्मीद जताई है कि 100 फीसदी ऑनलाइन खुदरा रणनीति और मोबाइल  सर्विस ट्रक (सर्विस ऑन व्हील्स) जैसे नवाचारों और आकर्षक फाइनैंस योजनाओं से उसे जबरदस्त प्रतिस्पर्धा वाले भारतीय यात्री वाहन बाजार में अपनी पैठ बनाने में मदद मिलेगी। इस बाजार में शीर्ष दो कंपनियां देश भर में अपनी मौजूदगी के साथ करीब 70 फीसदी बाजार को नियंत्रित करती हैं।

Advertisement
First Published - April 9, 2021 | 12:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement