facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

2024 तक स्वचालित कार लाएगी ऐपल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:41 AM IST

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी ऐपल इंक ड्राइवर के बिना चलने वाली (सेल्फ-ड्राइविंग) कार तकनीक पर तेजी से काम कर रही है। मामले के जानकार लोगों ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य है कि 2024 तक वह इस तकनीक के साथ यात्री कार तैयार कर लेगी, जिसमें बेहतरीन बैटरी तकनीक होगी।
आईफोन निर्माता ऐपल वाहन क्षेत्र में टाइटन परियोजना के तहत काम कर रही है। इसके बारे में कंपनी ने 2014 में खुलासा किया था जब उसने अपने वाहन की डिजाइन शुरू की थी। ऐपल के डग फील्ड पहले टेस्ला के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें 2018 में इस परियोजना की अगुआई करने के लिए ऐपल में वापस लाया गया था और 2019 में 190 लोगों की टीम बनाई गई थी।
ऐपल के प्रयासों के बारे में दो शख्स ने कहा कि उसके बाद से ऐपल ने इस दिशा में काफी प्रगति की है और अब उसका लक्ष्य ग्राहकों के लिए कार बनाने की है। हालांकि ऐपल ने अपनी योजना को अभी सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ऐपल का मकसद आम लोगों के लिए एक वाहन विकसित करने का है। इस क्षेत्र में वह अल्फाबेट इंक की वेमो को टक्कर दे सकती है जिसने ड्राइवर रहित वाहन रोबो-टैक्सी विकसित की है।
ऐपल जिस तरह की बैटरी को डिजाइन कर रही है वह बैटरी की लागत को काफी कम करने में मददगार होगी और उसकी क्षमता भी ज्यादा होगी जिससे वाहन एक बार चार्ज में लंबा सफर तय कर सकती है।
भविष्य में आने वाले उत्पादों की योजनाओं पर ऐपल ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वाहन बनाना ऐपल जैसी कंपनी के लिए भी आपूर्ति तंत्र से जुड़ी चुनौती पेश करता है। कंपनी ने तमाम संसाधनों से लैस होने और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद में महारत हासिल होने के बाद भी कभी कार नहीं बनाई है। टेस्ला को भी मुनाफे में आने में 17 वर्षों का समय लग गया। प्रोजेक्ट टाइटन पर काम करने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘अगर इस दुनिया में किसी एक कंपनी के पास काम करने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं तो यह संभवत: ऐपल है। हालांकि हमें यह बात भी नहीं भूलनी चाहिए कि इस बार चुनौती महज फोन बनाने की नहीं है।’
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ऐपल ब्रांड कार तैयार कौन करेगा, लेकिन सूत्रों ने कहा कि कंपनी वाहन बनाने के लिए अपने विनिर्माण साझेदारों पर  निर्भर रहेगी।

Advertisement
First Published - December 22, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement