facebookmetapixel
Advertisement
Manipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

व्हाट्सऐप की निजता नीति में बदलाव के क्या मायने?

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:14 AM IST

व्हाट्सऐप ने 8 फरवरी से अपनी सेवा की शर्तों में बदलाव करने की घोषणा की है। उपयोगकर्ताओं को इस बदलाव के लिए सहमति देनी होगा, अन्यथा वे व्हाट्सऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे। यह बदलाव हाल ही में 4 जनवरी को हुआ। साल 2014 से व्हाट्सऐप, फेसबुक की सहायक कंपनी है।

ऐसा कदम क्यों ?
फेसबुक इंक, फेसबुक (सोशल प्लेटफॉर्म), फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम (फेसबुक ने इसे 2012 में खरीदा था) और व्हाट्सऐप पर सेवाओं को एकीकृत करने के लिए काम कर रही है। मार्क जकरबर्ग ने अक्टूबर 2020 में यह घोषणा की थी। इंस्टाग्राम तथा फेसबुक मैसेंजर पहले से ही एकीकृत हैं। नई शर्तें बताती हैं कि कैसे व्यवसायी बी2बी या बी2सी वार्तालाप के लिए व्हाट्सऐप का उपयोग कर सकते हैं। व्हाट्सऐप भुगतान विकल्प को भी ला रही है, और फेसबुक उस डेटा को समेटना चाहती है।
इस पहल को ऐंटी-ट्रस्ट आरोप के मामले में दर्ज केस में प्रमुख विकास के तौर पर दिखाने के लिए भी जल्द शुरू किया जा रहा है।  अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग और कई अमेरिकी राज्यों ने एकाधिकारवादी व्यवहार के लिए फेसबुक पर मुकदमा दायर किया है। मांगों में से एक मांग यह है कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप को फेसबुक से अलग रखा जाए। इसलिए, कंपनी इन शर्तों की स्वीकार्यता के साथ आगे बढऩा चाहती है।

इसका क्या असर पड़ेगा?
इससे आपकी निजता प्रभावित होती है। व्हाट्सऐप आपके बारे में कुछ डेटा संग्रहीत रखेगी। फेसबुक भी ऐसा करती है। वे डेटा अलग-अलग साइलो में रखते हैं। हालांकि, अगर साइलो एक-दूसरे से बात करते हैं, तो कंपनी अधिक जानती है। उदाहरण के लिए, यह पता लगाया जा सकता है कि दिया गया फोन नंबर (व्हाट्सऐप के लिए इस्तेमाल किया गया) फेसबुक खाते(जिसका अलग नाम और/ या अलग नंबर जुड़ा हो सकता है) से जुड़ा हुआ है या नहीं। अगर आप व्हाट्सऐप को आपकी लोकेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं तो 8 फरवरी से फेसबुक भी उसका इस्तेमाल कर सकेगी।  
फेसबुक आपके व्हाट्सऐप संपर्कों एवं संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुपों की तुलना फेसबुक संपर्कों एवं समूहों तथा गतिविधियों से कर सकती है। इसके अलावा, यदि आप व्हाट्सऐप लेनदेन सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो फेसबुक, बैंक खाते या कार्ड विवरण को शामिल करने में सक्षम हो सकती है। फेसबुक यह डेटा व्हाट्सऐप से प्राप्त करेगी।

कौन सा डेटा होगा साझा?
सेवा शर्तों में कहा गया है कि हम आपसे सेवाओं के बारे में आपकी जानकारी, जैसे सेवा से संबंधित जानकारी, डाइग्नोसिस और परफॉरमेंस संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें व्हाट्सऐप सर्विस सेटिंग्स, यूजर की बातचीत, किसी व्यक्ति विशेष से बातचीत करने का समय, अवधि और बारंबारता आदि को सहेजा जाएगा और इस डेटा में लॉग फाइलें एवं डायग्नोसिस लॉग भी शामिल होगा। आप कब व्हाट्सऐप की सेवाओं का उपयोग करने के लिए पंजीकृत हुए, किस फीचर का अधिक उपयोग करते हैं,  व्हाट्सऐप कॉलिंग, स्टेटस, आपके ग्रुप, भुगतान या व्यावसायिक सुविधा, प्रोफाइल फोटो, आपके बारे में, आप कब ऑनलाइन थे, कब आपने आखिरी बार हमारी सेवाओं का उपयोग किया है और कब आपने अंतिम बार अपनी अबाउट इन्फॉर्मेशन अपडेट की है, भी शामिल हैं। डेटा में डिवाइस और कनेक्शन संबंधी विशिष्ट जानकारी जैसे मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर, आईपी एड्रेस, फोन नंबर और डिवाइस आइडेंटीफायर भी शामिल हैं। इसके अलावा, नई पालिसी में बैटरी लेवल, सिग्नल स्ट्रेन्थ, ऐप वर्जन और ओनावो एवं क्राउडटंगल जैसे फेसबुक उत्पादों के लिए आइडेंटीफायर यूनिक को भी निर्दिष्ट किया गया है। व्हाट्सऐप पर व्यवसायी यूजर की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक खातों के साथ साझा की गई सामग्री को थर्ड पार्टी सेवा प्रदाताओं के लिए सुलभ बनाया जा सकता है। अगर जियो प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप-आधारित रिटेल सर्विस (फेसबुक निवेश को देखते हुए) को आगे बढ़ाता है, तो यह विवरण बहुत महत्त्वपूर्ण हो सकता है।

चिंता का विषय क्यों है?
यह बहुत सारी जानकारी है। भले ही यह अलग-अलग फैली हो, लेकिन जब इसे एक साथ जोड़ा जाता है तो बहुत जानकारी सामने आ सकती है। भारतीयों के लिए एक और चिंताजनक पहलू यह है कि यहां स्कूल समन्वय से लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों आदि की बातचीत व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से होती हैं। इससे फेसबुक नाबालिगों के बारे में व्यक्तिगत विवरण- जैसे उनकी लोकेशन, स्कूल, फोटो, आदि भी जानेंगी। वे आपके कचरा संग्रह के बारे में भी जान सकते हैं, और यहां तक कि किनके कुत्ते ने किस पड़ोसी को काट लिया है यह भी जान सकता हैं।

चैट एन्क्रिप्ट नहीं होगी?
भले ही आपकी चैट तकनीकी रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी, पर डेटा-शेयरिंग के इस विस्तार से उसके लीक होने की अधिक संभावना है। यदि आप व्हाट्सऐप पर निजी जानकारी साझा करते हैं या निजी वार्तालाप करते हैं, तो आप इसे बंद कर दें या सावधान और जागरूक रहें कि यह निजी नहीं है।

नई पालिसी से सहमत नहीं
आपके पास दो ही विकल्प हैं, या तो आप व्हाट्सऐप को छोड़ दें या इन शर्तों से सहमत हों। यदि आप इस बारे में असहज हैं और इससे बाहर निकलना कठिन है, तो इसका उपयोग कम करने का प्रयास कीजिए। उदाहरण के लिए, एक सिम, केवल व्हाट्सऐप के लिए रखें। पारिवारिक ग्रुप, आरडब्लूए, स्कूल ग्रुप को भी स्विच करने पर विचार करें।

अन्य वैकल्पिक मंच?
सिग्नल ऐप सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह सबसे सुरक्षित है और आप ग्रुप को आसानी से स्थानांतरित कर सकते हैं। लेकिन सिग्नल में सौंदर्य रंग स्कीम और फीचर कम हैं और इंटरफेस को नेविगेट करना आसान नहीं है। टेलीग्राम सुविधाओं के मामले में समान है लेकिन इसमें रूसी कंपनियां शामिल हैं। इन विकल्पों के साथ समस्या नेटवर्क की है। आप 10 मिनट में सिग्नल/टेलीग्राम पर जा सकते हैं, लेकिन क्या आप अपने संबंधी को अपने साथ स्थानांतरित करने के लिए मना सकते हैं? क्योंकि उस प्लेटफॉर्म पर जाने का क्या मतलब है जिस पर आपके परिचित और संबंधी न हों।

Advertisement
First Published - January 10, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement