facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

लोकसभा चुनाव से पहले TMC की मिमी चक्रवर्ती ने छोड़ी संसद की सदस्यता

Advertisement

सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, ‘आज, मैंने पार्टी प्रमुख से मुलाकात की। मैंने अपना इस्तीफा उन्हें 13 फरवरी को सौंप दिया था।

Last Updated- February 15, 2024 | 10:54 PM IST
TMC's Mimi Chakraborty leaves Parliament membership before Lok Sabha elections लोकसभा चुनाव से पहले TMC की मिमी चक्रवर्ती ने छोड़ी संसद की सदस्यता

लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने लोक सभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, ‘राजनीति मेरे वश की बात नहीं है।’

यादवपुर से पहली बार सांसद निर्वाचित हुईं चक्रवर्ती गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने के लिए राज्य विधानसभा पहुंचीं।

उन्होंने कहा, ‘आज, मैंने पार्टी प्रमुख से मुलाकात की। मैंने अपना इस्तीफा उन्हें 13 फरवरी को सौंप दिया था। इन विगत वर्षों में मुझे समझ आया कि राजनीति मेरे वश की बात नहीं है।’

हालांकि, अब तक स्पष्ट नहीं है कि ममता बनर्जी ने चक्रवर्ती का इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने परंपरा के अनुसार अपना इस्तीफा लोक सभा अध्यक्ष को न भेजकर ममता बनर्जी को क्यों सौंपा, चक्रवर्ती ने कहा, ‘एक बार मुझे तृणमूल कांग्रेस से अनुमति मिल जाए तो मैं इसे लोक सभा अध्यक्ष को भेज दूंगी।’ यह घटनाक्रम आम चुनाव से महज कुछ महीने पहले सामने आया है।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 10:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement