facebookmetapixel
बजट के बाद बाजार की दमदार वापसी: सेंसेक्स 944 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के पारबजट से चीनी उद्योग मायूस: उत्पादन बढ़ा, MSP-एथेनॉल पर राहत नहीं, गन्ना भुगतान का बकाया बढ़ा41% पर ही क्यों अटकी राज्यों की हिस्सेदारी? किसे फायदा, किसे नुकसान?सरकार अगले फाइनैंशियल ईयर में FPO के जरिये LIC में हिस्सेदारी बेचने पर कर रही विचारबजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

EVM पर बोले Tesla प्रमुख Elon Musk, भारत में गरमाई राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मस्क के बयान का हवाला देकर ईवीएम की विश्वसनीयता पर फिर सवाल खड़े किए हैं।

Last Updated- June 16, 2024 | 10:46 PM IST
Musk loses bid to dismiss ex-Twitter CEO Parag Agrawal's severance lawsuit Elon Musk को लगा बड़ा झटका, Twitter के पूर्व सीईओ Parag Agrawal का मुकदमा आगे बढ़ेगा

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर टेस्ला प्रमुख ईलॉन मस्क के विवादित बयान पर भारत में सियासत गरमा गई है। मस्क ने एक्स पर लिखा कि ईवीएम के माध्यम से मतदान कराना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि मानव या आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इसके साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। मस्क ने प्यूर्टो रिको के स्थानीय चुनावों में ईवीएम में कथित तौर पर पाई गई गड़बड़ी पर अपनी प्रतिक्रिया में ये बातें कहीं। मगर उनके इस बयान से भारत में ईवीएम का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मस्क के बयान का हवाला देकर ईवीएम की विश्वसनीयता पर फिर सवाल खड़े किए हैं। दूसरी तरफ, पूर्व सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने टेस्ला प्रमुख के एक्स पर लिखे पोस्ट को एक खास धारणा से प्रभावित बताया।

चंद्रशेखर ने कहा कि मस्क यह समझ लें कि भारत में बने ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनके साथ धांधली की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। इसके जवाब में मस्क ने कहा, ‘किसी भी चीज के साथ गड़बड़ी को अंजाम दिया जा सकता है।’

चंद्रशेखर ने कहा कि मस्क के विचार अमेरिका और उन देशों पर लागू हो सकते हैं, जहां इंटरनेट से जुड़ी वोटिंग मशीन बनाने के लिए सामान्य कंप्यूटर प्रणालियों का इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के माध्यम से डाले गए मत का मिलान कागजी साक्ष्य से कराने के बाद अनियमितता की गुंजाइश नहीं रह जाती है।

इस बीच, समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस के अनुसार प्यूर्टो रिको के चुनाव आयुक्त ने कहा है कि वह अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कंपनी के साथ अपनी साझेदारी की समीक्षा कर रहा है।

मस्क की पोस्ट पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में ईवीएम ‘ब्लैक बॉक्स’ की तरह है, जिनकी समीक्षा करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी गई है। गांधी ने एक्स पर लिखा, हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। लोकतंत्र की गरिमा खंडित हो रही है और संस्थाओं की विश्वसनीयता समाप्त होने की स्थिति में पूरी चुनावी प्रक्रिया पर ही सवालिया निशान लग जाते हैं।

गांधी ने अपने पोस्ट के साथ एक खबर भी लगाई है, जिसके अनुसार पुलिस उत्तर पश्चिम मुंबई से शिवसेना के उम्मीदवार रवींद्र वाईकर के एक संबंधी की जांच कर रही है, जिस पर आरोप है कि उनके पास मोबाइल से ईवीएम का लॉक खोलने की तकनीक उपलब्ध थी। वाइकर 48 वोटों से चुनाव जीते थे। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे फर्जी खबर बताया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मांग उठाई कि आगामी चुनाव बैलट पेपर से कराए जाने चाहिए।

First Published - June 16, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट