facebookmetapixel
श्रीराम फाइनैंस में 4 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की उम्मीदकच्चे तेल का आयात बिल स्थिर, कीमतों में नरमी से भारत को राहतरिलायंस कंज्यूमर ने उद्यम्स एग्रो फूड्स में हासिल की बहुलांश हिस्सेदारीसन फार्मा की इकाई पर यूएसएफडीए का सवालएयरटेल में सौमेन रे को तरक्की, ग्रुप सीएफओ बनायाकर्मचारियों से मिलकर प्रतिक्रिया जानेंगे इंडिगो के शीर्ष अधिकारीचार्ट्स ने दिया ग्रीन सिग्नल! ICICI, HDFC, SBI समेत इन 5 Bank Stocks में 30% तक रिटर्न का संकेतइंडिगो के खिलाफ शिकायतों पर CCI करेगा जांचबेहतर तिमाही नतीजों से Phoenix Mills पर ब्रोकरेज बुलिश, रेटिंग की अपग्रेडStocks to Watch today: ICICI Pru AMC की लिस्टिंग आज; HCLTech, Airtel समेत ये शेयर रहेंगे फोकस में

Modi Cabinet में UP से सबसे ज्यादा नौ मंत्री; किस राज्य से कितने बने मंत्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 72 सदस्य है जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

Last Updated- June 10, 2024 | 2:24 PM IST
Modi Cabinet

Modi 3.0 Cabinet List: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी के साथ के मंत्रिपरिषद में होने वाले 72 मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पीएम मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट किया, ”आज शाम के समारोह में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। मैं 140 करोड़ भारतीयों की सेवा करने और मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

कैबिनेट मंत्रियों की सूची (Cabinet ministers list) में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोहर लाल खट्टर और चिराग पासवान भी शामिल हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपने बल पर बहुमत हासिल नहीं किया, इसलिए इस बार मंत्रीपरिषद में एनडीए से भी कुछ सदस्य लिस्ट में शामिल हुए हैं।

वहीं, तीन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नारायण राणे और परशोत्तम रुपाला को चुनाव जीतने के बावजूद इस बार मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अधिक नौ मंत्री उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र से छह मंत्री शामिल हुए, जहां इस साल विधान सभा चुनाव होने है। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से मंत्रिपरिषद में पांच-पांच सदस्य हैं।

राज्यों के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों की पूरी सूची:

First Published - June 10, 2024 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट