facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

Haryana CM Oath Ceremony: 15 अक्टूबर को होगा नई सरकार का राजतिलक, PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

Advertisement

भाजपा ने चुनाव के दौरान यह संकेत दिया था कि यदि हरियाणा में पार्टी की जीत होती है, तो नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद के लिये उसकी पसंद होंगे।

Last Updated- October 11, 2024 | 5:16 PM IST
Nayab Singh Saini

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर को पंचकूला में होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पंचकूला में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तिथि 15 अक्टूबर है।

पंचकूला के उपायुक्त (डीसी) डॉ. यश गर्ग ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हम कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल को तैयार कर रहे हैं।”

हरियाणा में भाजपा की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक प्रबंध करने के वास्ते उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति भी गठित की गई है।

भाजपा ने चुनाव के दौरान यह संकेत दिया था कि यदि हरियाणा में पार्टी की जीत होती है, तो नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद के लिये उसकी पसंद होंगे। सैनी मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे और वह अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीट में से भाजपा को 48 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है।

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता भी नहीं खुला है।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 5:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement