facebookmetapixel
Advertisement
Women’s Day 2026: FD से दूरी, इक्विटी MF की ओर बढ़ा भरोसा; महिलाओं की हिस्सेदारी 32% हुईWomens Day 2026: देश की महिलाओं में बढ़ा हेल्थ कवर लेने का क्रेज, लेकिन अभी भी बड़ा ‘गैप’ बाकी!Middle East crisis: ईंधन सप्लाई ठप! मोरबी के सिरेमिक हब में बंद होने लगीं फैक्ट्रियां; 100 पर लगा तालाIRDAI 1 अप्रैल से इंश्योरेंस कंपनियों के लिए नया नियम करेगा लागू: पॉलिसीधारकों के लिए क्या बदलेगा?समुद्र में फंसे रूसी तेल पर भारत की नजर, रिफाइनरियों ने 1.5 करोड़ बैरल की खरीद शुरूसुप्रीम कोर्ट का कड़ा फैसला: अब पति की सैलरी से सीधे कटेगा गुजारा भत्ता, पत्नी के खाते में आएंगे पैसे!AI से अभी तक नौकरियों का नुकसान नहीं, युवा कर्मचारियों की भर्ती धीमी होने के संकेत: Anthropicबचत से निवेश तक: 38% महिलाएं हर हफ्ते करती हैं UPI पेमेंट, 71% खुद संभाल रहीं बैंक खातेक्या Jio के IPO के लिए करना होगा और इंतजार? नोटिफिकेशन में देरी से अब लिस्टिंग को लेकर बढ़ा सस्पेंसगैजेट्स से ग्रॉसरी तक किस्तों पर? कहीं ‘बाय नाउ पे लेटर’ व EMI आपकी फाइनेंशियल फ्रीडम तो नहीं छीन रहा

शिवसेना के पूर्व विधायक सूर्यकांत देसाई का 95 साल की उम्र में निधन

Advertisement

देसाई 1995 में मध्य मुंबई की परेल विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे

Last Updated- March 04, 2023 | 8:40 AM IST
Suryakant Desai

शिवसेना के पूर्व विधायक सूर्यकांत देसाई का शुक्रवार को 95 साल की उम्र में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में निधन हो गया। उनके रिश्तेदार ने यह जानकारी दी।

देसाई 1995 में मध्य मुंबई की परेल विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि देसाई को सांस लेने में शिकायत थी और उन्हें बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिवार के सदस्य के मुताबिक, उन्हें वेंटिलेटर के साथ शुक्रवार को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा था लेकिन इस दौरान उनका निधन हो गया।

उनके बेटे ने कहा कि जिस एंबुलेंस में उन्हें ले जाया जा रहा था उसमें बीच रास्ते में कोई खराबी आ गई और गाड़ी को कुछ दूरी तक धक्का लगाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वह अस्पताल और एंबुलेंस प्रदाता के खिलाफ लापरवाही के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement