facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी का बड़ा बयान, HCL-Foxconn OSAT JV भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का अहम कदम; जेवर में लगेगा हाईटेक प्लांटक्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

जाति जनगणना देश का एक्सरे है: राहुल गांधी

Advertisement

जनसभा के दौरान कई छात्र आरओ परीक्षा के पेपर लीक की तख्ती लिए खड़े थे। इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘पेपर लीक करना आपको आगे बढ़ने से रोकने का तरीका है।’

Last Updated- February 18, 2024 | 10:38 PM IST
Caste census is X-ray of the country: Rahul Gandhi जाति जनगणना देश का एक्सरे है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जाति जनगणना देश का एक्सरे है, इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

स्वराज भवन से निकलकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास लक्ष्मी टाकीज चौराहे पर उन्होंने कहा, ‘जाति जनगणना आपका (युवाओं) का हथियार है और आपको पता लगाना है कि आपकी आबादी कितनी है और दूसरे नंबर पर पता लगाना है कि देश के धन पर आपकी कितनी हिस्सेदारी है।’

उन्होंने कहा, ‘इस देश में 73 प्रतिशत जातियों के पास कितना धन है? जाति जनगणना देश का एक्सरे है। इससे सब पता लग जाएगा तथा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’

जनसभा के दौरान कई छात्र आरओ परीक्षा के पेपर लीक की तख्ती लिए खड़े थे। इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘पेपर लीक करना आपको आगे बढ़ने से रोकने का तरीका है।’

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी स्वराज भवन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद यात्रा निकाली।

राहुल ने वायनाड में स्थिति की समीक्षा की

जंगली जानवरों के हमलों में तीन लोगों की मौत हो जाने को लेकर केरल में हुए हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद, राहुल गांधी ने अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया और उनसे मृतकों के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने का आग्रह किया।

राहुल वायनाड से सांसद हैं। वहां मानव-पशु संघर्ष के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर वह अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ वाराणसी में अचानक बीच में ही छोड़कर वायनाड पहुंचे थे।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement