राजनीति

भाजपा में शामिल हुए बीजद के सुजीत कुमार, नवीन पटनायक का पार्टी ने लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

बयान के मुताबिक, ‘जिस पार्टी ने उन्हें राज्य सभा भेजा, उसी पार्टी को उन्होंने निराश किया है। उन्होंने कालाहांडी जिले के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर भी कुठाराघात किया है।'

Published by
भाषा   
Last Updated- September 06, 2024 | 10:28 PM IST

बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व राज्य सभा सदस्य सुजीत कुमार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। बीजद ने शुक्रवार को कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। कुमार ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बीजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से बीजद से निष्कासित किया गया है। बयान में कहा गया है, ‘जिस पार्टी ने उन्हें राज्य सभा भेजा, उसी पार्टी को उन्होंने निराश किया है। उन्होंने कालाहांडी जिले के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर भी कुठाराघात किया है।’ इस बीच, कुमार ने राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया।

First Published : September 6, 2024 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)