facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

मंदी में फंसे तो लिया भगवान का सहारा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:44 AM IST

रियल एस्टेट सेक्टर में ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए बिल्डरों और डेवलपरों के बीच भारी होड़ मची हुई है।


वे लोगों को लुभाने के लिए एक से एक योजनाएं बना रहे हैं। इन योजनाओं के तहत उपभोक्ताओं को ऐशो-आराम से जुड़ी सुविधाओं, पार्किगं की सुविधा, टाउनशिप के अंदर घुमने के लिए कार की मुफ्त सेवा , कड़ी सुरक्षा, अच्छी लोकेलिटी, आर्थिक सहायता और इको-फै्रंडली वातावरण का लॉलीपाप दिखा रहें है। इन सभी बातों के अलावा मकान बेचने के लिए अब धर्म का सहारा भी लिया जा रहा है।

श्री ग्रुप के निदेशक सुदीप अग्रवाल कहते है हमनें मथुरा में वृंदावन के सामने श्री राधाब्रज वसुंधरा नाम से एक योजना बनाई है। इस योजना में कंपनी 1 और 2 बेडरुम वाले कॉटेज बना रही है। हमारा लक्ष्य लोगों को शहर की भागती जिंदगी से दूर कुछ आध्यात्मिक पल बिताने को मौका देना है। वृद्ध लोग यहां आकर भगवान की भक्ति में लीन हो सकते है। इसके लिए उन्हें कोई जहमत भी उठाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि हम बुनियादी सुविधाओं वाली वस्तुएं घर खरीदने के साथ मुफ्त में दे रहें है।

पिछले कुछ सालों से मेट्रों शहरों के विकास होने के साथ ही यहां एकल परिवारों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस कारण पर्याप्त सुरक्षा वाले मकानों की मांग में अच्छी खासी वृद्धि हो रही है। इस बाबत गाजियाबाद में एसवीपी गु्रप के सीईओ सुनील जिंदल कहते है कि हमने गाजियाबाद में एकल परिवारों की बढ़ती संख्या देखकर गुलमोहर ग्रीन नाम से रिहायशी योजना बनाई है।

इस योजना की खास बात इसमें ई-होम सुविधा का होना है। इसके जरिए आप अपने मोबाइल से घर की सुरक्षा और आवश्यक कामों को पूरा कर सकतें है। हमनें एकल परिवार होने के कारण सुरक्षा कारणों को पर्याप्त तरजीह दी है। प्रॉपर्टी के जानकारों का कहना है कि ये योजनाएं निश्चित तौर पर सुधरते जीवन स्तर को दिखाने के बावजूद देश के आम आदमी की जेब से दूर है।

क्योंकि इनकी लागत 25 से 35 लाख रुपये के बीच होती है। इन्हें खरीदने में आम आदमी की जिंदगी गुजर जायेगी। इस बाबत सुदीप अग्रवाल ने कहा कि खास तौर पर यह योजनाएं मध्यम वर्गीय और उच्च मघ्यम वर्गो को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।  इन मकानों को आम लोगों की पहुंच में लाने के लिए अब बिल्डर्स कई तरह की बजटीय सहायता भी करते है। बिल्डर्स ग्राहक को सस्ती दरों में कर्ज दिलाने से लेकर, उसकी ईएमआई तक को वहन करने का जिम्मा उठाते है।

इन सभी बातों के इत्तर कुछ बिल्डर ऐसे भी है जो लोकेशन के नाम पर लोगों को अपने मकान बेचना चाहते है। गुडगांव स्थित मैपस्को के बिक्री और विपणन के महाप्रंबधक अरिंदम कुमार का कहना है कि हमनें गुड़गांव में कासाबेला नाम की योजना बनाई है। जो एनएच-8 पर है। इसकी खास बात यह है कि क्नाट प्लेस यहां से केवल आधा घंटे की दूरी पर है। इससे दिल्ली और गुड़गांव के बीच काम करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

इन सभी बातों पर प्रॉपर्टी पंडितों के एक वर्ग का मानना है कि वास्तव में बिल्डरों और डेवलपर कंपनियों द्वारा ये विपणन रणनीतियां मंदी के दौर में अपने घाटे को बचाने के लिए अपनाई जा रही है। वास्तव में बिल्डरों द्वारा जितनी भी योजनाएं बनाई गई है।

वह उच्च मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है। लेकिन समाज में इन वर्गो का अनुपात बहुत ही सीमीत है। इसकी वजह से मांग की अपेक्षा आपूर्ति ज्यादा हो गई है। और बिल्डरों को अपनी लागत निकालने के लिए इस तरह की रणनीतियों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं प्रॉपर्टी पंडितों के दूसरे वर्ग का मानना है कि वास्तव में पिछले दो सालों में शेयर बाजार कई बार उठा और गिरा है।

Advertisement
First Published - May 26, 2008 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement