facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

पंजाब के शहरी क्षेत्रों को मिलेगी नई सूरत

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:44 AM IST

पंजाब सरकार ने नगरपालिका समिति और नगर पंचायत के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।


राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि ब्लॉक और तहसील को पुनर्गठित कर ग्रामीण विकास के नए मॉडल को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इसके तहत 141 ब्लॉक, 77 तहसील और 76 उप तहसील आएंगे।

बादल ने अमृतसर जिले के अटारी को एक नए ब्लॉक के तौर पर मान्यता देने की भी बात कही। उन्होंने कहा है कि 15 दिन के भीतर 128 नगरपालिका समिति और नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्य के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि मुहैया करा दी जाएगी।

इस विकास कार्य के तहत मौजूदा सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था, टयूब वेल्स और सड़कों को भी और ज्यादा विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि 26 नगरपालिका, जिसे श्रेणी-1 के तहत रखा गया है, के विकास पर प्रति नगरपालिका 3 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान है।

इसी तरह श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के तहत आने वाली नगरपालिका के लिए क्रमश: 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसके अलावा 34 नगर पंचायत को विकसित करने के लिए प्रति नगर पंचायत 1 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई है। इसके अलावा एकीकृत शहरी विकास योजना के तहत अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और भटिंडा को 550 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Advertisement
First Published - November 9, 2008 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement