facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

उप्र बिजली नियामक ने लैंको पर गिराई बिजली

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:00 AM IST

उत्तर प्रदेश राज्य बिजली नियामक आयोग ने लैंको अनपरा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।


अनपरा सी थर्मल पावर प्रोजेक्ट के 1,000 मेगावाट से 1,200 मेगावाट क्षमता बढ़ाने के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी जिस पर आयोग नोटिस जारी किया है। यह परियोजना राज्य के सोनभद्र जिले में स्थित है।

उल्लेखनीय है कि साल 2007 में लैंको इन्फ्रास्ट्रक्चर उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उसे मध्य प्रदेश के सासन में 4,000 मेगावाट वाली अल्ट्रा-मेगा पॉवर प्रोजेक्ट को गंवाना पड़ा था। लैंको इन्फ्रास्ट्रक्चर पर यह आरोप लगा कि उसने बोली के नियम-शर्तों का अनादर किया था। राज्य सरकार ने 20 अगस्त, 2007 को परियोजना की क्षमता बढाने के लिए लैंको के आवेदन को मंजूरी दे दी थी।

हालांकि अपने आदेश में राज्य सरकार ने यह भी कहा था कि लैंको को अपनी क्षमता बढ़ाने के संदर्भ में बिजली नियामक से भी मंजूरी लेनी जरूरी होगी। लेकिन उस आवेदन को नियामक ने नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड ने मंजूरी दी। इस बाबत नियामक ने यूपीपीसीएल से कानूनी राय मांगी है। नियामक जानना चाहता है कि क्या लैंको की क्षमता बढ़ाए जाने का आदेश देना कानूनी रूप से सही होगा या नहीं।

हालांकि यूपीपीसीएल ने बजाए नियामक के प्रश्नों के उत्तर देने के, क्षमता को बढ़ाए जाने के आदेश को वापस लेने का फैसला किया है। बिजली नियामक में याचिका दायर करने वाले अरविंद कुमार सिंह, जो समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, ने कहा कि लैंको अनपरा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए ठेके को खारिज किया जाए।

याचिकाकर्ता ने नियामक से यह भी आग्रह किया है कि संशोधित क्षमता के लिए नए तरीके से बोली की प्रक्रिया शुरू की जाए या फिर एक विकल्प के रूप में यह भी किया जा सकता है कि लैंको अपने शुल्क में 20 फीसदी की कटौती करे। आयोग के सदस्य (उत्पादन) आर डी गुप्ता ने बताया कि याचिकाकर्ता को यह कहा गया है कि वे 15 दिन के अंदर याचिका की कॉपी पक्षकारों को सौंपे।

इनमें उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य उत्पादन निगम लिमिटेड और अनपरा सी प्रोजेक्ट के लिए बोली में असफल रहीं-रिलांयस पॉवर लिमिटेड और एस्सार पॉवर लिमिटेड शामिल हैं। गुप्ता ने बताया, ‘सभी पार्टियों की सुनवाई के बाद ही याचिका की स्वीकार्यता के बारे मे फैसला लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 27, 2008 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement