facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

पर्यटन: रोजगार-अर्थव्यवस्था आएगी पटरी पर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:47 AM IST

प्राकृतिक, ऐतिहासिक, पौराणिक, भौगोलिक विविधताओं वाले महाराष्ट्र ने पर्यटन विकास के सहारे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने की तैयारी शुरु कर दी है। राज्य सरकार ने प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए निजी कंपनियों के साथ 2,905 करोड़ रुपये का सामंजस्य करार किया है। पर्यटकों को सही जानकारी मिले इसके लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट में सुधार और पर्यटन क्षेत्रों की नई वेबसाइट पर भी काम शुरू किया गया है। हालांकि कोरोना के चलते इस समय पर्यटन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
एमटीडीसी के पर्यटक निवास की बुकिंग विश्वभर के पर्यटकों को आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए मेक माई ट्रिप और गो आई बीबो के साथ करार किया गया। महाराष्ट्र में स्काई डाइविंग जैसे खेल शुरू करने के लिए स्काई-हाई के साथ करार किया गया। एमटीडीसी कर्मचारियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महाराष्ट्र राज्य इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के साथ करार किया गया। एमटीडीसी के व्यवस्थापकीय संचालक आशुतोष सलिल और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने करार पर हस्ताक्षर किए। राज्य के पर्यटनस्थलों की बुकिंग और पूरी जानकारी वाली वेबसाइट की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इससे देश और विश्वभर के पर्यटक महाराष्ट्र की ओर आकर्षित होंगे, पर्यटन विकास से रोजगार निर्माण होने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह अभी पर्यटन पर भले ही प्रतिबंध हो लेकिन विविध नीति बनाना और पर्यटनस्थलों की बुनियादी सुविधा-सेवाओं में वृद्धि करने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से निर्णय लिए जा रहे हैं। हमारे पर्यटन वैभव को विश्व के सामने ले जाने और उसमें नए-नए  पर्यटनस्थलों को, नए-नए विषयों को जोडऩा जरूरी है। मुंबई पर्यटन विविधता से सजा शहर है। यह समंदर किनारे है, वन्यजीवन है, प्राचीन मंदिर-गुफा और किले हैं। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान जैसे जंगल और फ्लेमिंगो अभयारण्य भी यहां पर है। इन सभी के साथ आधुनिकता का भी पुट है। अब मुंबई में विश्व स्तर का मत्स्यालय शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने पहल की है। 
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य के पर्यटन विकास के लिए बजट में अधिक धन का प्रावधान किया गया है। पर्यटन विभाग को अधिक निधि देने की सरकार की तैयारी है। उसी के तहत पर्यटन क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के साथ 2,905 करोड़ रुपये के करार किए गए हैं। 

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोरोना संकट के कारण पिछले डेढ़ साल से पर्यटन बंद है फिर भी इस क्षेत्र को गति देने की दृष्टि से विविध नीति और निर्णय इन दिनों लिए गए हैं।आतिथ्य क्षेत्र को गति देने के लिए इसे उद्योग का स्तर देने के साथ ही लाइसेंसों की संख्या भी कम की गई है। पर्यटन राज्यमंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि कोंकण समेत राज्य के पर्यटन विकास के लिए सरकार ने पहल की है। 
राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कहा कि एमटीडीसी की वेबसाइट को एक व्यावसायिक रूप देने से राज्य के पर्यटन वैभव की जानकारी विश्वभर के पर्यटकों के सामने प्रभावपूर्ण तरीके से पहुंचेगी। कोंकण में निसर्ग का खजाना उपलब्ध है। अजिंठा-वेरुल, घृष्णेश्वर, देवगिरि जैसे अनेक पर्यटनस्थल देश और विश्वभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। 

Advertisement
First Published - August 19, 2021 | 1:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement