facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई लेवल बैठक, उर्वरक और एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देशउदारीकरण के 35 साल: कागजी सर्टिफिकेट से T+1 तक का सफर, भारतीय पूंजी बाजार के बदलाव की कहानीआनंद महिंद्रा का बड़ा संदेश: अनिश्चितता में अवसर, आक्रामक रणनीति से होगी ग्रोथRBI का बड़ा फैसला: अब बैंक बल्क डिपॉजिट पर तय कर सकेंगे अलग ब्याज दरें, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियमNTPC का बड़ा बदलाव: पहली बार कोयला परियोजनाओं से आगे निकली रिन्यूएबल ऊर्जा, FY37 तक 250 GW क्षमता का लक्ष्यSun Pharma को ब्राजील में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन बेचने की मंजूरी, GLP-1 पोर्टफोलियो होगा मजबूतक्रिसकैपिटल ने पूरी की नोवार्टिस इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया, नए CEO और बोर्ड का ऐलानRPG Life Sciences ने अपना API कारोबार अलग किया, InvAscent करेगा ₹243 करोड़ का निवेशM&M Q1FY27 Results: SUV और ट्रैक्टर की दमदार बिक्री से मुनाफा 34% बढ़ा, FY31 तक दोगुनी होगी उत्पादन क्षमताTata Steel Q1 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,318 करोड़, एएम/एनएस इंडिया का एबिटा 28.5% बढ़ा

नया टर्मिनल अगले साल मार्च तक होगा पूरा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:01 AM IST

कम होती उड़ानों की संख्या को देखते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने नए घरेलू टर्मिनल 1डी के पूरा होने का समय 2009 की पहली तिमाही तक बढ़ा दिया है।


प्राइवेट विमानन कंपनियों की उड़ानों के लिए इस टर्मिनल के खोलने की समय सीमा अगस्त से बढ़ाकर दिसंबर पहले ही कर दी गई थी। हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि अंतरिम अंतराष्ट्रीय टर्मिनल बनाने की योजना उड़ानों की संख्या में कमी आने की वजह से स्थगित कर दी गई है।

डायल के प्रवक्ता ने कहा कि ‘नये घरेलू टर्मिनल को अगले वर्ष की पहली तिमाही से चालू कर दिया जाएगा और उनकी क्षमताओं का विस्तार किया जाएगा। टर्मिनल की सालाना क्षमता 1 करोड़ यात्रियों की होगी तथा 2009 के अंत तक क्षमता बढ़कर 2.5 करोड़ की हो जाएगी।

टर्मिनलों की क्षमता बढ़ने के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को बिना किसी अस्थायी टर्मिनल को स्थापित किए बिना ही निबटा जा सकेगा। डायल कार्यकारी अधिकारियों ने बताया कि 1 डी के निर्माण के लिए किसी भी तरह की समयसीमा का उल्लेख इस समझौते में नहीं किया गया है।

क्योंकि इस टर्मिनल का निर्माण इस समझौते में नहीं आता है। इस समझौते में एयरपोर्ट डेवलपर कंपनी 2010 के अंत तक केवल पुराने टर्मिनलों के सुधार, एक नए रनवे और एकीकृत टर्मिनल के निर्माण के लिए उत्तरदायी है।

दिल्ली ने मुंबई को पछाड़ा

दिल्ली हवाईअड्डा व्यस्तता के मामले में मुंबई हवाई अड्डे को अक्टूबर से शुरु होने वाले अपने शीतकालीन सत्र के दौरान पछाड़ देगा।  इस शीतकालीन सत्र में दिल्ली हवाईअड्डे के सबसे व्यस्त घंटे के दौरान 40 की जगह 55 उड़ानों को भरा जा सकेगा ।

जबकि मुंबई हवाईअड्डे में इनकी संख्या 32 ही रहेगी। इसका कारण यह है किदिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई उड़ानों के लिए रनवे का विस्तार किया है। इसके लिए दिल्ली हवाई अड्डे में एक तीसरा रनवे बनाया जा रहा है। जो अगले कुछ सप्ताह में ही चालू हो जाएगा।

Advertisement
First Published - October 14, 2008 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement