facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

लुधियाना छोड़ चला कपड़ा उद्योग

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:29 PM IST

पंजाब में ढांचागत सुविधाओं की खस्ता हालत और सरकार द्वारा उद्योगों की सुध नहीं लेने से तंग आकर लुधियाना के टेक्सटाइल उद्योग ने दूसरे राज्यों का रुख करना शुरू कर दिया है।


लुधियाना टेक्सटाइल उद्योग के सूत्रों ने बताया है कि राज्य में ढांचागत सुविधाओं की हालत बेहद खराब है और इकाइयां ऐसी जगह पर कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही हैं जहां बेहतर ढांचागत सुविधाएं मौजूद हों।


लुधियाना बुनकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत लाकड़ा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि एसोसिएशन इस समय मध्य प्रदेश सरकार के एक प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश ने उन्हें राज्य में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों ने बताया है कि वर्दमान, नाहर और अभिषेक इंडस्ट्रीज अपने कारोबार का मध्य प्रदेश में विस्तार कर रहे हैं। इस बीच लुधियाना की अन्य टेक्सटाइल कंपनियों ने भी लुधियाना से बाहर कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई है।


लाकड़ा ने बताया कि 10 से 15 सदस्यों का एक दल जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेगा। इस दौरान यह दर राज्य में बुनियादी ढांचा तथा अन्य सुविधाओं का अध्ययन करेगा। उन्होंने बताया कि यह दौरा अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में हो सकता है। नाईटवियर क्लब के अध्यक्ष विनोद थापर ने कहा कि लुधियाना में बुनियादी ढांचे की समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। इसके कारण कपड़ा इकाइयां राज्य के बाहर निकलने को मजबूर हो रही हैं।


बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लुधियाना में उद्योगों की रीढ़ की हड्डीटूट चुकी है। थापर ने कहा कि बिजली की समस्या के चलते उद्योगों को भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। बिजली के अलावा राज्य में सड़क की हालत भी बेहतर नहीं है। थापर ने कहा कि रीयल एस्टेट में जारी तेजी से उद्योगों का विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य में श्रमिकों भी कमी देखने को मिल रही है।


इससे पहले लुधियाना में उद्योगों को उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रमिक आसानी से मिल जाते थे लेकिन अब इन राज्यों में विकास की कई योजनाएं शुरू हो रही हैं। इस कारण पंजाब जैसे राज्यों में श्रमिकों की कमी एक बड़ी समस्या का रूप ले चुकी है। राज्य सरकार इन उद्योगों को राज्य में विस्तार के लिए छूट देने में भी असफल रही है जबकि दूसरे राज्य आकर्षक पेशकश कर रहे हैं। 

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement